भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के कनकैथी डंपिंग ग्राउंड में वर्षों से जमा 3.4 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे (लीगेसी वेस्ट) के निस्तारण का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम ने चार महीने की प्रक्रिया के बाद उत्तर प्रदेश की एक कंपनी का इस कार्य के लिए चयन किया है। नगर निगम द्वारा जारी निविदा के अनुसार यह कंपनी डंपिंग ग्राउंड में ही प्रोसेसिंग प्लांट लगाकर कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करेगी। इसके लिए निगम कंपनी को 356 रुपये प्रति टन की दर से भुगतान करेगा। इस पहल से पर्यावरण को राहत मिलेगी और शहरवासियों को कचरे के पहाड़ से होने वाली दिक्कतों से जल्द निजात मिल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.