रांची, जनवरी 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के मौसम में एक बार फिर बड़े बदलाव की आहट है। पिछले कुछ दिनों से जारी कनकनी से लोगों को राहत मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में आसमान में बादलों का डेरा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के पश्चिमी और उत्तरी भागों में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर अब झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है। कैसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल : मौसम विभाग की मानें तो सोमवार और मंगलवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, यह राहत ज्यादा लंबी नहीं होगी। बुधवार से झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने शुरू हो जाएंगे। बादलों के कारण दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे दिन में हल्की ठंडक महसूस होने के आसार हैं। बादलों की मौजूदगी के कारण न्यूनतम (रात का) तापमान तीन स...