बोकारो, जनवरी 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। वफीर्ली हवा और कनकनी को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को बोकरो जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी व निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 6 से 8 जनवरी तक स्थगित करने का आदेश दिया है। सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे उक्त आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा पूर्व निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेक के अनुसार परीक्षा का संचालन कर सकेंगे। साथ ही 10वीं एवं 12वीं कक्षा का संचालन भी विद्यालय अपने विवेकानुसार करेंगे। यह भी जानकारी दी जाती है कि सरकारी विद्यालय शीतकालीन अवकाश के कारण 6 जनवरी तक पूर्व से ही बंद हैं। सरकारी विद्यालय शिक्षकों के लिए खले रहेंगे...