जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले में ठंड का असर अब साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह रहा है। मंगलवार को फिर से घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के 10:00 बजे तक लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। हालांकि दोपहर में धूप निकल आई, लेकिन तेज ठंडी हवा के चलते लोग दिनभर ठंडक महसूस करते रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अगले 48 घंटे तक रात का न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वहीं दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई गई है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी, जबकि दोपहर में हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसका सीधा असर दृश्यता ...