आगरा, जनवरी 11 -- जनपद में लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों को शनिवार को दिन में थोड़ी राहत जरूर मिली। सुबह से ही मौसम साफ रहने व दोपहर के समय निकली चटख धूप के बाद बुजर्ग, बड़े व बच्चे घरों की छत पर बैठे नजर आए। शहर के पार्क व मैदान में दिनभर बच्चों ने धमा चौकड़ी मचाई। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बाजारों में खरीददारी के लिए निकले। दिन के समय अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- बिना हेलमेट आए तो नहीं मिलेगा पेट्रोल, पंप संचालकों का फैसला शनिवार की सुबह मौसम जैसे ही साफ नजर आया तो कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए घरों में रह रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। बुजर्ग व बच्चों नए वर्ष में सर्दी से बचने के लिए घरों में ही रह रहे थे। दिन के समय निकली धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी। घरों में परिवार के साथ लोग छतों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.