बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- कनकनाती ठंड से पुशओं को बचाने के लिए लोग जला रहे अलाव ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त फोटो : बिंद अलाव : बिन्द के बेनीपुर मोहल्ले में शनिवार को दिन में अलाव तापते लोग। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के पशुपालक इन दिनों कनाकनाती ठंड से काफी परेशान हैं। पशुओं की जीवन रक्षा के लिए वे अलावा जला रहे हैं। पशु शेड के अभाव में दर्जनों पशुपालक पशुओं को खुले में रखने को मजबूर हैं। ऐसे में लगभग 40 फीसदी पशुपालकों के जीवन का सहारा ये पशु ही हैं। पशुपालक नरेश राउत, रामप्रवेश कुमार, संजय कुमार, जितेन्द्र कुमार, अमरजीत कुमार व अन्य ने कहा कि ठंड से पशुओं के बचाव करने की कोई व्यवस्था नहीं है। पशु शेड नहीं हैं। चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। लेकिन पशुओं को ठंड से बचाव करने की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकारी स्तर पर पशु शेड का नि...