पूर्णिया, अगस्त 8 -- बायसी, एक संवाददाता। नेपाल की तराई एवं जिले में बारिश रुकते ही कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में गुरुवार को वृद्धि होना शुरू हो गया है। जबकि महानंदा नदी के जलस्तर में कमी देखी गयी। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी शंकर उरांव ने बताया कि गुरुवार को कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में तेजी देखी गई है, लेकिन महानंदा नदी के जलस्तर में कमी हुआ है। उन्होंने बताया कि किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 है, महानंदा के जलस्तर में कमी के बाद बुधवार को 64.600 मीटर हो गया है। पूर्णिया जिले के डेंगराह में महानंदा नदी डेगराह घाट में डेंजर लेवल 35.650 मीटर है जलस्तर में कमी होने से 35.500 मीटर पर पहुंच गया। पश्चिम बंगाल के चरघरिया में कनकई नदी का डेंजर लेवल 46.940 है, जो बुधवार 45.820 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.