भागलपुर, अगस्त 8 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता। किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के पत्थरघट्टी पंचायत के बालुबारी गांव के पास शुक्रवार को कनकई नदी का कटाव से करीब आधा दर्जन परिवारों का घर नदी में विलीन हो गया है। वहीं पिछले दो दिनों से जारी नदी कटाव में कब्रिस्तान, सहित दर्जनों एकड़ बसोबास कि भूमि नदी में समा चुका है। नदी कटाव लगातार जारी है। बाबजूद अबतक किसी भी प्रकार का कटावरोधी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। शुक्रवार को जारी तेज कटाव के डर से बालुबारी गांव के दर्जनों घरों पर लगातार कटाव का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में गांव के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक परिवार अपने हाथों से हीं अपने घरों को तोड़ कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। वर्षों से तिनका-तिनका जोड़कर अपने घर को संजोने के बाद जब उसे अपने हीं हाथों उजाड़कर कहीं विस्थापितों कि जिंदगी जीने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.