झांसी, फरवरी 19 -- झांसी,संवाददाता किसानों के पास अभी मौका है वह कद्दू वर्गीय खेती को अपनाकर अपनी आय में इजाफा कर सकते है। विशेषज्ञों की मानें तो महज 65 से 70 दिनों में ही बाजार ले जाने लायक फसल तैयार हो जाती है। जिससे किसान अच्छा पैसा कमा सकते है। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने किसानों को बसंत कालीन कद्दू की वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि कद्दू एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं लाभकारी सब्जी फसल है, इसकी बुवाई फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च के प्रथम पखवाड़े तक की जा सकती है। इस समय 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान कद्दू वर्गीय फसलों के लिए उपयुक्त रहता है तथा हल्के पाले से भी फसल को विशेष क्षति नहीं होती। डॉ. सिंह ने बताया कि कद्दू की सफल खेती के लिए बलुई एवं बलुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.