मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर गांव में सोमवार को कदाने नदी में उपलाता हुआ बुजुर्ग का शव मिला। बरियारपुर भंगहा टोला निवासी मृतक गंगा भगत (65) 10 दिनों से लापता थे। शव मिलने की सूचना पर नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। मुखिया प्रतिनिधि रंजीत राय ने बताया कि गंगा भगत मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। उन्होंने आशंका जताई है कि शौच के बाद नदी किनारे गया होगा, जहां फिसलने से नदी में चले गए। सूचना पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बरियारपुर थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि नदी में बुजुर्ग का शव मिला है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.