लातेहार, फरवरी 3 -- लातेहार हिटी। झारखंड अधिवधि परिषद के द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा पहले दिन जिले में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्‍त संपन्‍न हुई। पहले दिन आईआईटी व अन्‍य वोकेशनल विषयों की परीक्षा आयोजित की गयी। प्रथम पाली में ली गयी इस परीक्षा में 1960 छात्रो ने भाग लिया,जबकि 1981 छात्र निबंधित थे। कुल 21 छात्रों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। बता दें कि जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 45 परीक्षा केद्र बनाये गये हैं। इन परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक के कुल 11634 छात्र व छात्रायें भाग लेगें,जबकि इंटरमीडियट के लिए जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इन परीक्षा केंद्रों में कला संकाय के 6109, विज्ञान संकाय के 1028 और वाणिज्‍य संकाय के 135 परीक्षार्थी भाग लेगें। परीक्षा को लेकर उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर सभी परीक...