लातेहार, फरवरी 5 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड अधिवधि परिषद के द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा दूसरे दिन भी जिले में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्‍त संपन्‍न हुई। बुधवार को मैट्रिक के हिंदी ए और हिंदी बी विषयों की परीक्षा आयोजित की गयी। प्रथम पाली में ली गयी इस परीक्षा में 11478 छात्रो ने भाग लिया,जबकि 11560 छात्र निबंधित थे। कुल 73 छात्रों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। परीक्षा को लेकर उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किये गये हैं। इधर परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में पहुंचने से पूर्व विशेष जांच भी किया जा रहा है। उधर चंदवा प्रखंड में मैट्रिक में हिंदी ए एवं हिंदी बी विषय की परीक्षा में कुल 1722 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1716 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 6 परीक्षार्थी अनुपस्...