कटिहार, फरवरी 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 का नौवां दिन गुरुवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। पहली पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों ने समाजशास्त्र (सोशलॉजी) विषय की परीक्षा दी, जबकि वाणिज्य संकाय के छात्रों ने एकाउंटेंसी विषय में भाग लिया। जिले के कुल 52 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय पर परीक्षा प्रारंभ हुई और प्रशासनिक सतर्कता के बीच सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। डीईओ कार्यालय के अनुसार गुरुवार को कुल 1300 परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी था, जिनमें से 1271 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि किसी भी केंद्र से निष्कासन या कदाचार की सूचना नहीं मिली। कटिहार सदर क्षेत्र के 38 केंद्रों पर 926 परीक्षार्थियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.