गिरडीह, फरवरी 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मैट्रिक व इंटर 2026 की परीक्षा जिले में मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन दोनो परीक्षाएं शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई। पहली पाली में 55 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा हुई। मैट्रिक में आईआईटी एंड अदर वोकेशनल सब्जेक्ट में पहले दिन 5175 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटर कला, वाणिज्य व विज्ञान के वोकेशनल सब्जेक्ट की परीक्षा हुई। 55 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 3226 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बुधवार को मैट्रिक में हिंदी ए और हिंदी बी विषय की परीक्षा होगी। वहीं इंटर में इकोनोमिक्स और एंथरोपॉलोजी की परीक्षा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.