मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत कड़ी सुरक्षा और सख्त नियमों के साथ हुई। जहां 22 केंद्रों पर 19,186 परीक्षार्थियों में से 18,718 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के पहले दिन दोनो पालियों में 468 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में 10,286 परीक्षार्थियों में 10,049 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 237 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 8900 परीक्षार्थियों में 8669 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 231 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। पहले दिन एक भी परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया। और न ही कोई मुन्ना भाई को ही पकड़ा गया। परीक्षा कुल मिलाकर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शांतीपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा...