बोकारो, फरवरी 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में संचालित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने चास स्थित प्रोजेक्ट हाई स्कूल, वीकेएम इंटर स्कूल व मध्य विद्यालय कुर्रा स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, वीक्षण व्यवस्था,सीसीटीवी, केंद्र पर तैनात दंडाधिकारियों व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीडीसी ने केंद्राधीक्षकों व वीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाए। परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा के तीसरे दिन आयोजित विषयों की जानका...