कटिहार, मार्च 19 -- कदवा, एक संवाददाता कदवा अंचल क्षेत्र अंतर्गत भौनगर पंचायत के वार्ड 12 कुजीबाना गांव में दिन के लगभग एक बजे राख के ढेर से रहमान के घर में आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाया जाना काफी मुश्किल हो रहा था। स्थानीय जाजा के सरपंच नौशाद आलम, वार्ड सदस्य महताब अलाम, मंसूर आलम, समाजसेवी तौकीर आलम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मिलकर किसी प्रकार से आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आगलगी की घटना में छह परिवार का सात घर जल कर राख हो गया। अगलगी की घटना में मोहम्मद रहमान, माहिर रेजा, मनौवर, मोहम्मद जुल्फकार, गरीब वाज सहित एक अन्य का घर व घर में रखा सारा सामान बर्तन, कपड़ा आदि जलकर खाक हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पहुंचकर आग को पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.