बहराइच, दिसम्बर 1 -- मोतीपुर, संवाददाता। मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपियां स्थित कदम पुलिया के पास रविवार की रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के पांच सवारों में से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार जीयाराम पुत्र माताप्रसाद व राजीतराम पुत्र जीयाराम सवार थे। दूसरी बाइक पर करण पुत्र कल्लू निवासी पौड़ा तथा रोहित पुत्र जगरनाथ तथा अमन पुत्र रामचंद्र निवासी सर्राकला बैठे हुए थे। दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर में जीयाराम एवं करण गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलने पर मोतीपुर पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मोतीपुर भेजवाया जहां से हालत नाजुक देखते हुए जीयाराम को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने रात में हुई इस ...