दरभंगा, नवम्बर 7 -- केवटी, संवाद। थाना क्षेत्र के कदमटोली मुसहरी टोला वार्ड आठ में गुरुवार शाम करीब सात बजे घर के पास तालाब में एक बालक डूब गया। वह उक्त गांव के हम पार्टी के कार्यकर्ता सुरेन्द्र सदा का चार वर्षीय पुत्र आशिक कुमार बताया गया है। घटना के बारे में बताया गया है कि वह पास के तालाब में शौच करने गया था। इसी क्रम में उसका पांव फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया। इसकी पुष्टि हम महिला सेल की पंचायत अध्यक्ष फूलो देवी ने की है। फूलो देवी ने बताया कि गहरे तालाब में अधिक पानी होने के कारण बच्चे को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। सूचना मिलते ही सीओ भास्कर कुमार मंडल ने वहां के हल्का कर्मचारी को तत्काल स्थानीय गोताखोर को तलाशी के लिये लगाये जाने का आदेश दे दिया है। घटना को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रेखा देवी चीत्कार भर उठत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.