मथुरा, दिसम्बर 7 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कराए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को जनपद में बूथवार लगाए गए मेगा कैंपों पर दिनभर वोटिंग जैसा नजारा रहा। प्रपत्र भरने से वंचितों की दिनभर कतारें लगीं रहीं। लोग अपने वोट को तलाशते रहे। किसी ने प्रपत्र भरे तो किसी को गली-गली और घर-घर तलाशा गया। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार समेत समस्त अधिकारी दिनभर मेगा कैंपों का निरीक्षण करते प्रपत्रों का मूल्यांकन करने में जुटे रहे। शनिवार को सुबह से ही महानगर के अधिकांश मतदान केन्द्रों पर वोटिंग जैसा माहौल रहा। मतदान केन्द्रों के प्रत्येक बूथ के अलग-अलग कैंप लगाए गए। यहीं खुली बैठकें भी सुबह से शुरु हो गयीं। लोग अपनी समस्याएं लेकर यहां पहुंचे, जिसका मौके पर ही समाधान करते हुए एसआईआर फार्म भरवाए गए। उनको एकत्र करते ड...