जमशेदपुर, मार्च 11 -- जिले में नशीली व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को लेकर कदमा क्षेत्र में सोमवार को एक जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ड्रग इंस्पेक्टर मो. अबरार आलम ने गुप्ता मेडिकल, कदमा के संचालक को स्पास्मो प्रोक्सीवोन कैप्शूल और टोसेक्स कफ सीरप की बिक्री को लेकर तीन दिनों के अंदर खरीद-बिक्री का लेखा जोखा प्रस्तुत करने का आदेश दिया। इसके साथ ही भाटिया मेडिकल और बालाजी मेडिकल की भी जांच की गई। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर यह कार्रवाई जिले में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर निगरानी रखने का प्रयास है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि ऐसे पदार्थों की बिक्री को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि नशीली दवाओं का दुरुपयोग न हो। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इस प्रकार की जांच नियमित रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.