जमशेदपुर, फरवरी 23 -- कदमा के रामनगर रोड नंबर 6 स्थित श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में शनिवार देर रात चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दान पेटी का ताला तोड़ उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो दान पेटी टूटी देख घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मंदिर समिति और स्थानीय लोगों को सूचित किया गया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, दान पेटी करीब तीन वर्षों से नहीं खोली गई थी। ऐसे में उसमें कितनी राशि थी, इसका सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सका। आशंका जताई जा रही है कि चोरों को पहले से इसकी जानकारी थी कि दान पेटी लंबे समय से नहीं खोली गई है और उसमें पर्याप्त नकदी हो सकती है। लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में रात के समय सुरक्षा नहीं रहती है। यही कारण है कि चोर आसानी से मु...