जमशेदपुर, जून 23 -- जमशेदपुर। इस्कान कदमा एवं रथ संचालन समिति के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की वार्षिक रथ यात्रा 27 जून को भव्यता, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर मौसी गुंडिचा माता के मंदिर जाएंगे।यात्रा का मार्ग इस्कॉन मंदिर, कदमा से प्रारंभ होकर एयरबेस कॉलोनी के पास स्थित ब्रह्मलोक धाम, कदमा मेन रोड, कदमा बाजार होते हुए रंकिणी मंदिर तक जाएगा। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष और बच्चे भाग लेंगे। रथ यात्रा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाभोग का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, दोपहर 3 बजे महाआरती के साथ रथ यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा मार्ग में 4-5 प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.