पटना, दिसम्बर 23 -- कदमकुआं पुलिस ने सोमवार को दिनकर गोलंबर, मछुआ टोली एवं लोहानीपुर पुल के नीचे छापेमारी कर 200 लीटर देसी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पत्रकार नगर पुलिस ने झोपड़पट्टी इलाके में छापेमारी कर 30 लीटर देसी शराब बरामद की है। गिरफ्तार तीनों को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...