मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के जसौली गांव में बुधवार की रात मुन्ना सिंह की पत्नी सुमन देवी (35) की घर में घुसकर जमकर पिटाई कर दी। बचाव में आए बेटा और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित बबलू कुमार को हिरासत में ले लिया, जिसे थाने से पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। मामले को लेकर सुमन देवी ने बबलू कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि पति प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है और वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती है। पड़ोस की एक बच्ची के साथ विवाद का विरोध करने पर बबलू कुमार ने बाल पकड़ कर घसीटते हुए दरवाजे पर पटक दिया। ईंट से वार कर जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तब उसकी और बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.