जामताड़ा, जनवरी 6 -- कथित वायरल वीडियो पर नाराजगी,मंत्री डॉ इरफान अंसारी का किया पुतला दहन नारायणपुर, प्रतिनिधि। अपने बयान को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री डॉ इरफान अंसारी एक कथित वायरल वीडियो के कारण फिर विवादों में घिर गए हैं। वीडियो में वे कथित तौर पर उलेमा (मौलबी) को बाहर बैठाने और आदिवासी समुदाय के एक कार्यकर्ता को अंदर बैठाकर चाय पिलाने का निर्देश देते नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय मुस्लिम समुदाय में नाराजगी फैल गई। मंगलवार को नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के लखनुडीह मोड़ पर लोगों ने मंत्री का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मामले पर मंत्री ने फेसबुक लाइव आकर सफाई दी। जिस वीडियो में उन्होने कहा कि विडियो को क्रॉप करके सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। पूरी सत्यता की जांच की जाएगी। फोटो नार...