रुद्रपुर, फरवरी 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित पत्र के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। इस प्रकरण को लेकर रविवार को विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा ने एसएसपी से फोन पर वार्ता कर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर के एक स्कूल के बाहर कथित रूप से मिला यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। पत्र में एक छात्रा ने एक विशेष समुदाय की युवती और उसके परिजनों पर युवतियों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित रैकेट के संचालन का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' अखबार इस वायरल पत्र की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। कथित पत्र में आरोप लगाया गया है कि कॉलेज और उसके आसपास पढ़ने वाली छात्राओं को बहला-फुसला...