अलीगढ़, फरवरी 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मस्जिद (इमामबाड़े) के भीतर नमाजियों के कत्लेआम के विरोध में आज अलीगढ़ नागरिक विकास समिति की बैठक अकबर मार्केट गेस्ट हाउस पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष हैदर अली खान असद ने की। हज़रत मौलाना शबाब हैदर, प्रो. अली अमीर, हैदर अली खान असद ने बेहद कड़े लहजे में कहा आज इंसानियत शर्मसार है, लेकिन हमारे देश के तथाकथित मुस्लिम हितैषी नेता और आलिम खामोश हैं। उनकी खामोशी की वजह बेहद घिनौनी है। उन्होंने आगे कहा कुरआन और पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षा हर बेगुनाह की हिफाजत की है। मौला अली ने सिखाया कि जुल्म के खिलाफ बोलना ही असली इबादत है। हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता ही हमारा असली संस्कार है, जिसे यह आतंकी और स्वार्थी नेता कभी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.