कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बाबूपुरवा में सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के कथित क्लर्क ने छात्रा को प्रेक्टिकल में पास कराने का झांसा देकर 28 हजार रुपये हड़प लिए। इस दौरान कूटरचित मार्कशीट भी दे दी। जांच कराने पर प्रपत्र फर्जी निकले तो पीड़ित छात्रा के भाई ने शिकायत की तो आरोपित ने परिवार के साथ मिलकर धमकाया। थाने में सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस कमिश्रनर से गुहार लगाई, जिनके निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज हो सकी। किदवई नगर वाई वन ब्लाक निवासी पीड़िता अनुष्का द्विवेदी ने बताया कि उनकी मां को गुर्दे की बीमारी है, इलाज पीजीआई में चल रहा है। इसी के चलते वर्ष 2022-23 की बीए तृतीय वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षा छूट गई थी। मार्च 2023 में भाई शिखर द्विवेदी के साथ किदवई नगर स्थित महिला महाविद्यालय पीजी कालेज गई थी। वहां उनकी मुलाकात बाबूपुरवा कॉलोनी निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.