गुड़गांव, फरवरी 12 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शहर में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा व गोमहोत्सव से पहले गुरुवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिद्धेश्वर मंदिर से शुरू होकर अग्रवाल धर्मशाला, मोर चौक, सोहना चौक होते हुए कथा स्थल पहुंची। इसमें 1100 से अधिक महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। गोतीर्थ तुलसी तपोवन गोशाला वृंदावन के संचालक पुराण मनीषी कौशिक महाराज ने कहा कि देश में जो भी गोशालाएं गोवंश को सड़कों पर छोड़ती हैं, उनको तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए। जिन गोशालाओं की गोवंश को बचाने की जिम्मेदारी है। वे ऐसा कृत्य करेंगी, तो हमारी सनातन संस्कृति के लिए यह सही नहीं है। सड़को पर गोवंश का खून बंद होना चाहिए। जिस दिन गोवंश का खूब बहना बंद हो जाएगा उन्होंने कहा कि शिवमहापुराण कथा व गोमहोत्सव शुरू हुआ है। यह महोत्सव 12 से 22 फरवरी...