गौरीगंज, दिसम्बर 15 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता क्षेत्र के दादरा गांव स्थित हींगलाज माता मंदिर परिसर में ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्री राम कथा का भक्तिमय वातावरण बना रहा। कथा व्यास पं. अजय शास्त्री ने श्रीराम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास ने बताया कि जब भगवान श्रीराम राजा जनक के महल पहुंचे तो स्वयंवर में अनेक राज्यों के शक्तिशाली राजा शिवधनुष उठाने और तोड़ने में असफल रहे। इससे व्यथित होकर राजा जनक ने कहा कि पृथ्वी वीरों से रिक्त हो गई है। तभी गुरु विश्वामित्र के आदेश से भगवान श्रीराम ने अत्यंत सहजता से धनुष भंग कर दिया। इसके साथ ही माता सीता और भगवान श्रीराम का पावन विवाह संपन्न हुआ। इस दिव्य प्रसंग को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में शिवम तिवारी, कुश ...