गोंडा, फरवरी 4 -- गोण्डा, संवाददाता। राम कथा के दौरान अयोध्या से आए कथावाचक अरुण शास्त्री ने कहा कि कथा सुनने मात्र से सारे पाप व दोष अपने आप मिट जाते हैं। कथा मन से ईर्ष्या, द्वेष सब मिटा देती है और ह्दय में भगवान की भक्ति जागृत कर देती है। कथा से हृदय निर्मल हो जाता है और मनुष्य में मानवता का वास हो जाता है। इसलिए कथा का रसपान अमृत के समान होता है। मनकापुर के बैरीपुर रामनाथ में रामकथा के दौरान अरुण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा रसपान की महत्ता बताई। इस दौरान उन्होंने शिव विवाह का प्रसंग सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव विवाह के दौरान शिव बारात का वर्णन कर लोगों को खूब आनंदित किया। बताया कि किस प्रकार भगवान शिव व उनके गण बारात में सजधजकर पहुंचे थे। कथा के दौरान बब्बन तिवारी, देवानंद तिवारी, दद्दू तिवारी सहित कई अन्य श्रोता मौजूद ...