मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- बंदरा। पीयर चौक स्थित ब्रह्मस्थान के प्रांगण में चैत्र नवरात्र के अवसर पर सोमवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से पधारे कथावाचक आचार्य महेश्वर कृष्ण सांवरिया ने कहा कि कथा को श्रद्धापूर्वक सुनने से मनुष्य के आचार-विचार की शुद्धि होती है। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाने के साथ जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इससे पहले रामपुरदयाल के मुखिया ब्रजेश कुमार उर्फ मोना, सरपंच राजकिशोर चौधरी एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कथावाचक को सम्मानित किया। अखिलेश ठाकुर, प्रिंस कुमार, धीरज कुमार, शुभम कुमार, रोशन कुमार, पंकज कुमार, रंजीत कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.