आगरा, अप्रैल 30 -- न्यू आगरा क्षेत्र में पड़ोस में भागवत सुनने गई महिला को तीन महिलाओं ने नशीला पदार्थ सुंघाकर गले से सोने की चेन तोड़ ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फुटेज की मदद से आरोपित महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता सूर्य लोक कॉलोनी निवासी शोभा यादव ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पास में ही भागवत कथा हो रही है। वह वहां गई थीं। वहां कुछ महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर उन्हें कुछ सुंघा दिया। उनकी चेन तोड़ ली। कुछ देर बाद उन्हें गले की चेन गायब होने की जानकारी हुई। सीसीटीवी में तीन महिलाएं दिख रही हैं। जो संदिग्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...