चम्पावत, अगस्त 13 -- लोहाघाट। ऋषेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा जारी है। तीसरे दिन व्यास आचार्य शिव भवन त्रिपाठी ने सती के त्याग और भगवान शिव के प्रति अटूट भक्ति के प्रसंग सुनाए। पुरोहित प्रकाश चंद्र पुनेठा, प्रदीप पांडेय और नवीन बगौली ने पूजा कराई। मुख्य यजमान सुरेन्द्र सिंह ढेक, शिव शक्ति पुजारी, प्रकाश गिरी, नवीन मुरारी रहे। इस दौरान भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...