सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बढ़नीचाफा के बरघाट स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में श्री आदि शक्ति मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ एवं सवा पांच लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे सनातन उद्घोष कथा महोत्सव का सातवां एवं अंतिम दिन शनिवार को अत्यंत श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन की कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कथा आयोजन से पूर्व प्रातःकाल यज्ञशाला में विधि-विधानपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया गया। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा सवा पांच लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण का संकल्प अंतिम दिन पूर्ण किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक ...