अलीगढ़, दिसम्बर 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री गौमाता सेवा समिति नगला मसानी पंचायती गौशाला में 3 दिसंबर से 10 दिसंबर तक भक्तमाल कथा हुई। गुरुवार को समापन हुआ। इस अवसर पर विशाल हवन का आयोजन किया गया। उसके बाद प्रसादी वितरण कार्यक्रम हुआ। हवन में आचार्य कौशल ने मंत्रोच्चार के बीच सभी यजमानों से आहुतियां कराईं। मुख्य यजमानों में कृष्णा गुप्ता, मनीष गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, कुसुम गुप्ता, उमेश, वंदना, अतुल, नीरा गुप्ता, अविनाश कोल, पवन गुप्ता, अजय सराफ, निर्मला वार्ष्णेय, विजय सांवरिया, संगीता सांवरिया, प्रदीप सिंघल, भावना सिंघल, राहुल तिवारी, भावना तिवारी, दीपक गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता शामिल रहे। समिति अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने कहा कि गौशाला में धार्मिक कार्यों में सहभागिता करने वालों को करोड़ों गुना फल प्राप्त होता है। गौ माता की सेवा, ...