उन्नाव, फरवरी 21 -- मोहान। हसनगंज ब्लाक के रानीखेड़ा गांव में स्थित फुलेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय चल रही शिव पुराण कथा का समापन हो गया। समापन बाद मंदिर परिसर में भंडारा हुआ। जिसमें पूड़ी, सब्जी खीर का वितरण हुआ। जिसको सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अनिल, रामचंद्र, दिवाकर, भूपेंद्र, ज्ञान, रोहित आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...