बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता जनपद में बागेश्वरधाम कथा की गूंज अब गांव-गांव तक सुनायी देने लगी है। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर शहर के कई मोहल्लों में अक्षत वितरित किए। फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में नगर के प्रमुख बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क किया गया। 16 जनवरी से बागेश्वरधाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा शहर में आयोजित हो रही है। इस कथा में श्रोताओं को आमंत्रित करने का अभियान चल रहा है। गुरुवार को अभियान की शुरुआत मोहल्ला बाकरगंज चौराहे से हुई। प्रवीण सिंह ने अपनी टीम के साथ पैदल भ्रमण करते हुए मेवा मार्केट, शंकरगुरु चौराहा, पुरानी बजाजी, कोतवाली चौराहा, दुर्गा बाजार से होते हुए महेश्वरी देवी चौराहे तक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और राहगीरों को कथा का निमंत्...