रुडकी, मई 6 -- सलेमपुर राजपूताना में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन का शुभारंभ भजन कीर्तन के साथ किया गया। कथा व्यास महाराज ओमजी वैदिक ने भागवत महिमा के बारे में भक्तों को विस्तार से बताया। मंगलवार को कथा का शुभारंभ करते हुए कथा व्यास महाराज ओमजी वैदिक ने बताया कि वर्तमान समय में भागवत कथा का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह हमें जीवन के उद्देश्य और शाश्वत मूल्य की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य भगवान की भक्ति को छोड़कर विषय वस्तुओं को भोगने में लगा हुआ है जो कि मानव जीवन का मूल उद्देश्य नहीं है। भागवत कथा हमें यह समझने में मदद करती है कि जीवन का उद्देश्य भगवान की भक्ति में ही है। उन्होंने बताया की भागवत कथा सुनने से हम जीवन के सही मार्ग पर चल सकते हैं और मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं कथा में आसपास के श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी...