चक्रधरपुर, नवम्बर 4 -- चक्रधरपुर। अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य पंडित जीतू दाश महाराज को स्थानीय ब्रह्माकुमारीज़ पाठशाला में अभिनंदन किया गया। श्री श्रीमद्भगवत कथा सप्ताह में अपने प्रवचन से क्षेत्र के शुद्धिकरण के लिए चक्रधरपुर पहुंचने पर पाठशाला संचालिका बीके (डॉ) मानिनि बहन के नेतृत्व में स्थानीय ब्रह्माकुमारीज़ पाठशाला ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें भावभीनी अभिनंदन किया। इसके उपरांत ज्ञान चर्चा के साथ परमपिता शिव परमात्मा का सिंबल और ज्ञानामृत पत्रिका का प्रति भी प्रदान किया। उन्होंने महाराज जी को ब्रह्माकुमारीज़ के राजस्थान स्थित अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंटआबू आने का आमंत्रण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.