गिरडीह, फरवरी 24 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। सूबे के प्रमुख तीर्थस्थल झारखंडधाम में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा वाचिका देवी अर्चना शास्त्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। छत्तीसगढ़ से आईं देवी अर्चना ने स्वतःस्फूर्त भाव से ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाया तथा आशीर्वाद ग्रहण किया। पूजा के दौरान उन्होंने यहां विराजमान छतविहीन भोले बाबा के रहस्य के बारे में जानकारी ली। उपस्थित पुजारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा कई बार मंदिर पर छत निर्माण का प्रयास किया गया, लेकिन हर बार छत रहस्यमय ढंग से हट गई। मान्यता है कि महाभारत काल में भगवान महादेव ने इसी स्थल पर अर्जुन को किरात वेश में पाशुपतास्त्र प्रदान किया था। इस ऐतिहासिक और धार्मिक प्रसंग को सुनकर कथा वाचिका काफी प्रभावित हुईं। देवी अर्चना बीते...