सीवान, फरवरी 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन 8 से 16 मार्च तक किया गया है। इस दौरान व्यासपीठ से अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज संगीतमय कथा का रसपान श्रद्धालुओं को करायेंगे। वहीं श्रीराम कथा शुरू होने से एक दिन पूर्व शहर में महंत राम नारायण दास के नेतृत्व में 7 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। होटल सफायर इन में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी आयोजन समिति के सदस्यों ने मंगलवार को दी। श्री राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजन कल्याण सिंह ने बताया कि अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज 8 से 16 मार्च, 2026 तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होना है। श्रीराम कथा के वाचन के पूर्व 7 मार्च को शहर में भव्य कलश यात्रा सुबह 10 बजे निकलेगी। कलश यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.