गाज़ियाबाद, दिसम्बर 6 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा के लोकप्रिय विहार स्थित वैष्णव धाम गोल मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य पंडित अनूप वशिष्ठ कान्हा ने सृष्टि के प्रारंभ का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मनु महाराज और शतरूपा के माध्यम से सृष्टि का विस्तार हुआ। इसके बाद शिव विवाह का वर्णन हुआ। वहीं, वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में चल रही कथा में सातवें दिन भगवान द्वारिकाधीश की अष्ट पटरानियों, नरकासुर वध और 16,100 कन्याओं के उद्धार का वर्णन किया। धराचार्य महाराज ने कृष्ण-सुदामा की पवित्र मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि सच्ची मित्रता समर्पण और निष्ठा पर आधारित होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...