आगरा, नवम्बर 10 -- क्षेत्र के इन्दाजसनपुर में चल रहे श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में छठवें दिन कथावाचक ने प्रभु श्रीकृष्ण की बाल लीला, रुक्मिणी विवाह की कथा का रसपान कराया। कथा व्यास डा. देवेश नंदन ने बताया कि प्रभु श्रीकृष्ण ने बाल्यावस्था में ही विभिन्न लीलाएं दिखाईं थीं। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए रुक्मिणी से विवाह किया। महिला श्रद्धालुओं ने रुक्मिणी का कन्यादान लेकर पुण्य कमाया। पूरा कथा पांडाल प्रभु कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किए। मंजीत सिंह राठौड़, बॉबी चौहान, अविन प्रताप, वरुण प्रताप , मनीराम यादव , रामचंद्र सिंह चौहान, अर्जुन बैस के अलावा आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.