रायबरेली, दिसम्बर 2 -- रायबरेली। शहर के सर्वोदय नगर में चल रही सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास कृष्ण कुमार शास्त्री ने श्रीराम नाम की महिमा बताई। उन्होंने श्रीरामचरितमानस में वर्णित अवतार विषय का विस्तृत वर्णन किया। सती प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर संजयानंद महाराज, प्रेम नारायण त्रिवेदी, मालती त्रिवेदी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...