रुडकी, मई 9 -- आर्य समाज रामनगर में तीन दिवसीय चलने वाली श्रीराम कथा का शुक्रवार को यज्ञ के साथ शुभारंभ किया गया। यज्ञ के यजमान बिहारी लाल रहे। श्रीराम कथा आचार्य आदर्श गुरुकुल दूधली खतौली से आए पवन वीर रहे। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पर आधारित श्रीराम कथा सुनाई। कहा कि महाराजा दशरथ जो एक चक्रवर्ती सम्राट थे, किस प्रकार उनके घर भगवान रामचंद्र का जन्म हुआ। उन्होंने अंत में सभी को श्रीराम कथा का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि श्रीराम कथा सुबह सात से 10 और शाम 8 से 10 बजे तक चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.