सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। बिस्कोहर कस्बे के मधवापुर स्थित मेढा दास मंदिर परिसर में बुधवार रात से पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथा व्यास सरजू प्रसाद ने श्रद्धालुओं को प्रज्ञा पुराण का महत्व विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा पुराण कथा व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण का मार्ग दिखाती है। इससे मनुष्य में देवत्व का उदय होता है और धरती पर स्वर्ग का अवतरण संभव होता है। कथा व्यास ने कहा कि प्रज्ञा पुराण में संस्कारित और अनुशासित जीवन के सभी पहलुओं का स्पष्ट वर्णन है। यह कथा सुनने से मानव जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा सुनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान यज्ञ व्यवस्थापक बाबा तुलसीराम दास, सचिन शर्मा, भोलेनाथ,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.