अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- अलीगढ़ संवाददाता। श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में लक्ष्मीबाई मार्ग पर सौभाग्य मंडप में बुधवार से भक्तमाल कथा शुरू हो गई। पहले दिन वृंदावन से आए संजय कृष्ण सनेह महाराज ने तुलसीदास जी की कथा, रामचरितमानस की रचना के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने संत तुकाराम, एकनाथ, कुम्भनदास ,स्वामी हरिदास आदि की कथा का भी वर्णन किया। संत तुकाराम, विठ्ठल नाथ जी, रूप गोस्वामी जी,हनुमान प्रसाद पोद्दार,उड़िया बाबा की कथाओं का भी वर्णन किया किया गया। आलोक अग्रवाल, योगेश रवि, प्रदीप गुप्ता, संजय गोयल, पूर्णिमा नीरू गोयल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.