अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- अलीगढ़। नगला मसानी गौशाला में भक्तमाल की कथा चल रही है। कथा के छठवें दिन मंगलवार को कथा व्यास कृष्ण प्रिया ने तुलसीदास, मीराबाई सूरदास जैसे संत भक्तों की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा इन संतों को भक्ति से भगवान की प्राप्ति हुई। नाभादास ने नारद के पूर्व जन्म की प्रसंग की व्याख्या की हरिराम व्यास जी के प्रसंग पर कहा उनकी भक्ति माला की कंठी माथे पर तिलक भक्ति को दर्शाता है। भगवान की प्राप्ति करके अपने जीवन को भवसागर से पार किया था। उन्होंने कहा संतो के प्रति अटूट श्रद्धा और आध्यात्मिक श्रद्धा भगवान की प्राप्ति का प्रथम साधन है। भजन के माध्यम से अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम राम नारायणम गाया। अंत में कथा व्यास ने गौ माता की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि जिस भक्त ने गौ माता की सेवा कर ली उसकी स्वयं भगवत प्राप्ति हो ...